![]()
बदनोर पुलिस ने मध्य प्रदेश के नीमच से एक वांछित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है।
बदनोर पुलिस ने मध्य प्रदेश के नीमच से एक वांछित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अम्बालाल गुर्जर थाने के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था। वह चार से फरार चल रहा था।
बदनोर पुलिस ने दिसंबर 2021 में नाकाबंदी के दौरान एक सफेद टेम्पू से डीजे साउंड स्पीकरों में छिपाकर रखे 13.900 किलोग्राम अफीम डोडा पोस्त बरामद किया था। मौके पर वाहन ड्राइवर सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में पता चला कि मादक पदार्थ अम्बालाल गुर्जर से खरीदा गया था।
अम्बालाल गुर्जर (32) नीमच जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के डिकेन में मस्जिद मोहल्ले का रहने वाला है। जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को डिकेन से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments