![]()
सिरोही में व्यवसायिक प्रशिक्षक कल्याण एसोसिएशन ने अनुबंध बढ़ाने की मांग की है।
सिरोही में व्यवसायिक प्रशिक्षक कल्याण एसोसिएशन ने अनुबंध बढ़ाने की मांग की है। वरिष्ठ कर्मचारी नेता गोपाल सिंह राव के नेतृत्व में जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी के माध्यम से राज्य परियोजना निदेशक, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर को ज्ञापन भेजा गया।
राव के अनुसार सिरोही जिले के गवर्नमेंट स्कूलों में व्यवसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत 110 व्यवसायिक प्रशिक्षक कार्यरत हैं। ये प्रशिक्षक पिछले 11 वर्षों से सेवा प्रदाता कंपनियों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र प्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न कौशलों का व्यावहारिक और उपयोगी ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति में 2030 तक सभी माध्यमिक स्कूलों को व्यवसायिक शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
सिरोही जिले में कार्यरत व्यवसायिक प्रशिक्षकों का अनुबंध 30 सितंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। टेंडर प्रक्रिया में नए अनुबंध के लिए 4 से 6 महीने लग जाते हैं। इस दौरान प्रशिक्षक बेरोजगार हो जाते हैं और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है।
केंद्र सरकार द्वारा सत्र 2025-26 के लिए प्रत्येक व्यवसायिक प्रशिक्षक का मानदेय 23 हजार 500 रुपए मासिक अनुमोदित किया गया है, लेकिन वर्तमान में उन्हें केवल 22 हजार रुपए ही दिए जा रहे हैं। कंपनियों को टेंडर और हैंडलिंग चार्ज के नाम पर प्रति प्रशिक्षक 6 से 7 प्रतिशत कमीशन मिल रहा है, जो प्रतिवर्ष 6 करोड़ रुपए से अधिक है और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments