राजधानी जयपुर की ट्रैफिक व्यवस्था बुधवार को पूरी तरह चरमरा गई। परकोटा क्षेत्र से लेकर सहकार मार्ग तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 22 गोदाम सर्किल से टोंक रोड तक करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते नजर आए।
शाम को ऑफिस टाइम के बाद हालात और बिगड़ गए। लोगों के लिए यह जाम परेशानी का सबब बन गया। ट्रैफिक रेंगने के कारण कई लोग ऑफिस, घर और गंतव्य पर पहुंचने में 30 मिनट से ज्यादा देर से पहुंचे।

सहकार मार्ग पर लगा एक किलोमीटर लंबा जाम।
जौहरी बाजार, चौड़ा रास्ता में भी वाहनों की लंबी कतारें लगीं जाम का असर परकोटा क्षेत्र के अंदरुनी क्षेत्रों में भी दिखाई दिया। जौहरी बाजार, चांदपोल बाजार, गणगौरी बाजार और चौड़ा रास्ता में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी तरह 22 गोदाम इंडस्ट्रियल एरिया में भी सड़कों पर वाहनों की भरमार के कारण लोग घंटों तक फंसे रहे।

ट्रैफिक पुलिस में काफी मशक्कत के बाद जाम की स्थिति को किया सामान्य।
लोगों ने कहा- खराब-टूटी सड़कों से हाल बेहाल स्थानीय लोगों ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के सीमित स्टाफ और सड़कों पर बढ़ते वाहनों की संख्या के कारण रोज ऐसे हालात बन रहे हैं। कुछ दिनों से जयपुर में लगातार बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था अब शहरवासियों के लिए रोजमर्रा की चुनौती बनती जा रही है। लोगों ने पुलिस से ये कदम उठाने की मांग की-
- बारिश के बाद सड़कें टूटी हुई हैं। सड़कों की ऐसी स्थिति से जाम लग रहा है, इन्हें जल्द सही किया जाए
- शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं
- स्मार्ट सिग्नल सिस्टम, वैकल्पिक मार्ग और एंटी-जाम प्लान लागू किए जाएं
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments