☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर शहर के शोभागपुरा 100 फीट रोड पर आज यूडीए की टीम इमारतों को सीज करते हुए।

उदयपुर शहर के शोभागपुरा 100 फीट रोड और राजस्व ग्राम देवाली में आज उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) की टीम ने कार्रवाई करते हुए वहां पर कॉमर्शियल शॉप्स सीज की। यूडीए कमिश्नर राहुल जैन ने बताया कि राजस्व ग्राम शोभागपुरा एवं देवाली में अवैध निर्माण के विरूद

.

उपायुक्त पाटीदार ने बताया कि राजस्व ग्राम शोभागपुरा के आराजी संख्या 1799/903 एवं अन्य पर कुछ व्यक्तियों द्वारा पिछले दो से तीन वर्ष के भीतर 100 फीट मुख्य सड़क पर बहुमंजिला इमारत का निर्माण कर दिया। इस प्रकरण में ना तो खातेदार द्वारा भूमि का नियमन करवाया गया एवं ना ही नियमानुसार भवन निर्माण की स्वीकृति ली गई। तहसील शाखा प्राधिकरण से खातेदारों के विरूद्व उदयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम-2023 के तहत कार्रवाई की जाकर नोटिस भी जारी किया गया।

निर्माणकर्ता द्वारा नोटिस प्राप्त होने के पश्चात भी ना तो उक्त भूमि का नियमन करवाया गया एवं ना ही उक्त भूमि पर व्यवसायिक गतिविधियां बंद की। ऐसे अनियमित एवं अवैध निर्माणों से प्राधिकरण के राजस्व कोष को भारी नुकसान होने के साथ ही मुख्य सड़क पर यातायात से सम्बन्धित समस्या बढ़ रही थी जिस पर आज सभी निर्माणों को सीज कर दिया गया।

100 फीट रोड पर सीज की गई शॉर्प्स।

100 फीट रोड पर सीज की गई शॉर्प्स।

शून्य सेटबैक पर बना दी बहुमंजिला ​इमारत उपायुक्त आशिया ने बातया कि राजस्व ग्राम देवाली के आराजी संख्या 2470/4, 2470/3 आदि पर भी 60 फीट मुख्य मार्गाधिकार पर कुछ व्यक्तियों द्वारा बिना स्वीकृति शून्य सेट बैक पर बहुमंजिला इमारत बना दी गई।

प्राधिकरण द्वारा निर्माणकर्ता को नोटिस दिया जाकर अवैध निर्माण बन्द करने के लिए पाबन्द भी किया गया परन्तु निर्माणकर्ता द्वारा चोरी छीपे सम्पूर्ण निर्माण कर लिया गया जिसके चलते आम जन को 60 फीट सड़क सकड़ी होने से यातायात से सम्बन्धित समस्याओं का सामना करना पड रहा था। आज सीज की कार्रवाई की गई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading