☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर में निकलने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियां पूरी हो गई है

शिव महोत्सव समिति की ओर से 29 जुलाई को गंगा के चौथे पाये गंगोदभव कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की निकाली जाने वाली 20वीं विशाल कांवड़ यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसमें 11 हजार कांवड़िये करेंगे महादेव का अभिषेक करेंगे।

.

समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा ले बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी है। सुबह 8:30 बजे कांवड़ यात्रा रवाना होगी। उन्होंने बताया कि हर यात्री कम से कम दो लीटर जल ले जाएगा। इसके लिए कलश के रूप में लोटे तैयार किए गए हैं।

उदयपुर के गंगूकुंड पर कांवड़ यात्रा की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है

उदयपुर के गंगूकुंड पर कांवड़ यात्रा की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है

उन्होंने बताया कि इनमें पानी को पॉलीथीन की थैली में पैक कर रखेंगे, ताकि चलते समय वह छलके नहीं। इनमें से जल निकालकर शिवलिंग पर समर्पित होगा, साथ में यह भी ध्यान रखा जाएगा कि पॉलीथीन वहां नहीं फेंकी जाए। ऐसे में करीब 22 हजार लीटर पानी से भगवान शिव का अभिषेक होगा।

सात दिवसीय समारोह संयोजक एडवोकेट रामकृपा शर्मा ने बताया कि एक कावड़ करीब 4 फीट लंबे बांस से तैयार होगी। ऐसे में करीब 44 हजार फीट लंबे बांस काम आएगा। समिति की ओर से यह कांवड़ यात्रा निकालते हुए 19 साल हो गए है। सबसे पहले 2006 में इसकी शुरुआत हुई थी। तभी से यह लगातार निकालते आ रहे हैं।

महिलाओं ने कांवड़ यात्रा को लेकर अपनी तैयारियां पूरी की

महिलाओं ने कांवड़ यात्रा को लेकर अपनी तैयारियां पूरी की

वामेश्वर महादेव कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर उदयपुर के अति प्राचीन व धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण वामेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए निकलने वाली द्वितीय कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष कावड़ यात्रा 1 अगस्त से 3 अगस्त तक तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों के साथ सम्पन्न होगी। कांवड़ यात्रा को इस बार एक अनूठी बनाने के लिए फतेह बालाजी से वामेश्वर महादेव तक पहुंचने के बीच में 11 शिवालयों के अभिषेक भी कांवड़िये कर सकेंगे।

बोहरा गणेश मंदिर से प्रचार रथ रवाना कावड़ यात्रा की आयोजन समिति के प्रचार रथ प्रभारी प्रकाश नागदा ने बताया कि सोमवार को बोहरा गणेश जी मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रचार प्रसार रथ को रवाना किया गया। यह प्रचार रथ आगामी 7 दिनों में उदयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर आमजन को यात्रा में भाग लेने का आमंत्रण देगा।

इस अवसर पर कांवड़ यात्रा के तीन दिवसीय कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। कांवड़ यात्रा के संयोजक प्रफुल्ल श्रीमाली बताया कि इस यात्रा में हजारों की संख्या में कावड़िए भाग लेंगे।

वामेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए निकलने वाली कांवड़ यात्रा के पोस्टर का विमोचन करते हुए पदाधिकारी

वामेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए निकलने वाली कांवड़ यात्रा के पोस्टर का विमोचन करते हुए पदाधिकारी

तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा

  • 1 अगस्त : धार्मिक आयोजनों की शुरुआत फतहसागर झील के किनारे भव्य गंगा आरती से होगी। इस आयोजन में शहर व आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। यह गंगा आरती शुक्रवार शाम को 6 बजे होगी।
  • 2 अगस्त : दूसरे दिन सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सामूहिक रूप से भक्त श्रीराम के जीवन प्रसंगों का श्रवण करेंगे।
  • 3 अगस्त : समापन दिवस पर प्रातः फतेह बालाजी मंदिर से विशाल कांवड़ यात्रा रवाना होगी। यह यात्रा बड़गांव, रामगिरी मार्ग से होते हुए वामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading