![]()
डूंगरपुर में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर मंगला दरा सारणेश्वर मंदिर के समीप 1500 सीड्स बॉल फेंके गए।
डूंगरपुर में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भाविप तिलक शाखा ने ‘जस्ट थ्रो एंड गो’ गतिविधि का आयोजन किया। मंगला दरा सारणेश्वर मंदिर के समीप शाखा के अध्यक्ष मुकेश श्रीमाल के नेतृत्व में वन क्षेत्र में 1500 सीड्स बॉल फेंके गए।
शाखा सचिव चिराग व्यास ने बताया कि इन सीड्स बॉल में मिट्टी, कंपोजिट उर्वरक के साथ 6 तरह के बीज शामिल हैं। बारिश होने पर ये बीज अंकुरित होंगे और धीरे-धीरे पेड़-पौधों का रूप लेंगे। इससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी।
मुकेश श्रीमाल ने बताया कि सीड्स बॉल तालाब की चिकनी मिट्टी और समान मात्रा में कंपोस्ट खाद को अच्छे से गूंथकर बनाए गए। प्रत्येक गेंद में सीताफल, इमली, आंवला, खिरनी, बेर, कीकर, जामुन जैसे प्राकृतिक बीज रखे गए हैं।
इन सीड बॉल्स को पहाड़ी क्षेत्र में गुलेल और गोपन का प्रयोग करके फेंका गया। कार्यक्रम में पर्यावरणविद वीरेंद्र सिंह बेडसा ने औषधीय पौधों के बारे में जानकारी दी।
इस अभियान में भाविप तिलक शाखा के सदस्यों के अलावा पर्यावरण प्रेमी वीरेंद्र सिंह बेडसा, राजेश परमार, भूपेंद्र सिंह देवला, जितेंद्र मेघवाल और भाविक सुथार शामिल हुए। स्काउट एंड गाइड की महिलाओं में अंजना शर्मा, सुशीला डामोर, मरियम, महिला रौत, वंदना प्रजापत, सीमा दवे, चंचल मीणा, टीना परमार, हेमलता ननोमा, मीरा डामोर, सुरता मीणा, ख्याति जैन, मेनका डामोर, पुष्पा भोई, चांदनी भट्ट, कल्पना पाटीदार, रीटा कुमारी और लक्ष्मी परमार भी मौजूद रहीं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments