![]()
कोटा में भाजपा किसान मोर्चा का प्रदर्शन।
झालावाड़ जिले में स्कूल हादसे को लेकर कोटा में भाजपा किसान मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त कलेक्टर को पीएम व सीएम के नाम ज्ञापन दिया। और हादसे में मृतक आश्रित परिवारों को
राकेश नायक ने कहा कि शिक्षा सातवीं अनुसूची में समवर्ती विषय होने के कारण केंद्र और राज्य सरकार शिक्षा पर कानून बना सकती है। इसलिए सभी निर्वाचित और मनोनीत जनप्रतिनिधियों सहित सभी सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को सिर्फ सरकारी स्कूलों में ही पढ़ाने का नियम बनना चाहिए। जिससे आरटीई में होने वाली प्राइवेट स्कूलों की धांधली भी रुकेगी और सरकारी स्कूलों की सुरक्षा और शैक्षिक गुणवत्ता भी सुधरेगी। प्रशासनिक उदासीनता के झालावाड़ के पिपलोदी स्कूल में हुआ हादसा हमारे सिस्टम पर कलंक है।
ज्ञापन के जरिए पिपलोदी स्कूल हादसे में मृतक बच्चों के परिजनों को एक एक करोड़ आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी व घायलों को पचास पचास लाख रुपए देने, अभियान चलाकर हाड़ौती संभाग की सभी जर्जर सरकारी इमारतों को दुरुस्त कराने की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments