☜ Click Here to Star Rating


श्रीगंगानगर में कांग्रेस विधायक डूंगरराम गेदर के गनमैन ने युवक को थप्पड़ मारा और धक्का देकर गिरा दिया।

.

थप्पड़ मारने से पहले गनमैन का युवक से विवाद हो गया था। दोनों में धक्का-मुक्की हुई थी।

विधायक ने कहा- युवक बार-बार गनमैन की पिस्टल को टच करने की कोशिश कर रहा था। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

विधायक डूंगरराम गेदर ने बताया-शुक्रवार शाम 5:30 बजे शहर के वार्ड नंबर-42 में जल भराव की समस्या को देखने गया था। वहां लोगों की समस्याओं को सुन रहा था।

इस दौरान वार्ड 41 निवासी युवक अजय ने गनमैन भजनलाल की पिस्टल को छूने का प्रयास किया।

गनमैन से 2 से 3 बार युवक को टोका। मगर युवक नहीं माना। इस पर गनमैन ने एक बार उसे धमकाया। मगर युवक कुछ लोगों के उकसाने पर गनमैन से उलझने लग गया। इस पर गनमैन को तैश आ गया और थप्पड़ मार दी।

इसके बाद मौके पर विवाद की स्थिति हो गई। इस पर विधायक और पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सलीम मोहम्मद कुरैशी ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

दो फोटोज में देखें विवाद…

पिस्टल छूने पर जब गनमैन ने टोका तो युवक उलझने लग गया।

पिस्टल छूने पर जब गनमैन ने टोका तो युवक उलझने लग गया।

जब युवक बार-बार टोकने पर भी नहीं माना तो गनमैन ने युवक को थप्पड़ मार दिया।

जब युवक बार-बार टोकने पर भी नहीं माना तो गनमैन ने युवक को थप्पड़ मार दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading