☜ Click Here to Star Rating


युवक की हत्या के हत्यारों की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को लेकर क्लेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे ग्रामीण

बरोनी थाना क्षेत्र में गत साल एक युवक की हुई हत्या के मामले में अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने, मृतक के आश्रित को नौकरी व मुआवजा नहीं देने से नाराज परिजन और ग्रामीण सोमवार को सड़क उतर गए। सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन

.

बाद में प्रतिनिधि मंडल के सदस्य SP से मिला और युवक की हत्या के समय पुलिस और प्रशासन की ओर से दिए गए आश्वासन पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने से अवगत कराया। जांच अधिकारी राजेश कुमार मीना ने जांच अधिकारी बदलने और 15 दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

उसके बाद दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे ग्रामीण धरने से उठकर चले गए। इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि 15 दिन में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिया था धरना

सोहेला निवासी देवकरण गुर्जर ने बताया कि गत साल 16 सितम्बर 2024 को ग्राम सोहेला में सोहेला बायपास तिराहे पर कुछ बदमाशों ने मिलकर सरियों से सिर पर वार कर छोटू गुर्जर पुत्र देवकरण गुर्जर निवासी सोहेला की हत्या कर दी थी। इसका हत्या का मामला परिजनों ने हत्यारों के खिलाफ पुलिस थाना बरोनी में दर्ज करवाया था और हत्यारों को गिरफ्तार करने आदि मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया था।

मांगों को लेकर ग्रामीण SP ऑफिस परिसर पहुंचे, जहां लोगों पुलिसकर्मियों ने समझाकर शांत किया।

मांगों को लेकर ग्रामीण SP ऑफिस परिसर पहुंचे, जहां लोगों पुलिसकर्मियों ने समझाकर शांत किया।

ये रखी मांगें

उस समय तत्कालीन ADM , ASP के सामने मांगे रखी थी तथा दोनों अधिकारियों ने मांगों को मानने का आश्वासन देने के बाद शव का अन्तिम संस्कार करवाया था, लेकिन अभी तक उस समय मानी गई मांगे परिजनों को 50 लाख रुपए सहायता राशि देने, परिवार के एक सदस्य को संविदा नौकरी देने, मृतक के नाम सोहेला में डेयरी बूथ आवंटित करने, इस मामले की जांच सीआईडी, सीबी से करवाने, हत्यारों की जल्दी गिरफ्तारी एवं तत्कालीन निवाई DSP मृत्युंजय मिश्रा को निवाई से हटाने आदि मांगों पर प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की है।

एसपी को सौंपा ज्ञापन

आज सुबह करीब 10 बजे सैकड़ों महिला-पुरूषों ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन किया। दोपहर बाद ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल SP राजेश मीना से मिल कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की । इस दौरान SP राजेश मीना ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि 15 दिन में जांच अधिकारी बदल कर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिर करीब साढ़े तीन बजे लोग धरने से उठे।

उधर धरने के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए ASP बृजेन्द्र सिंह भाटी, टोंक DSP राजेश विद्यार्थी सहित पुलिस जाब्ता मौजूद था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading