☜ Click Here to Star Rating



विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में विप्र सेना ने विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत शनिवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में विप्र सेना ने विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व विप्र सेना अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा ने किया।

.

कार्यक्रम के दौरान दादी का फाटक स्थित सीता विहार पार्क में पर्यावरण संरक्षण की भावना से बेलपत्र के पांच पौधे लगाए गए। अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि बेलपत्र का पौधा धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है।

इस अवसर पर विप्र सेना युवा प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ता सुधीर शर्मा, जयेश शर्मा, लाजपत तिवारी, विनय, अमित और आदित्य ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 11 पौधे अवश्य लगाएगा और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाएगा।

अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं होना चाहिए। यह एक निरंतर चलने वाला आंदोलन बनना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करें। इससे आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, हराभरा और स्वास्थ्यप्रद वातावरण मिल सकेगा।

इस कार्यक्रम के माध्यम से विप्र सेना ने स्पष्ट संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं है। इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान जैसे प्रयास तभी सफल हो सकते हैं जब हर नागरिक इसे अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझकर आगे आए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading