![]()
बड़े नाले पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर आठ गांवों के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
झालावाड़ के रायपुर क्षेत्र में बड़े नाले पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर आठ गांवों के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। सोयला ग्राम पंचायत के परासली गांव के पास पुलिया निर्माण की मांग पिछले 10 वर्षों से लंबित है।
परासली, सोयला, कुटकी, सोयली, राजपुरा, झरनिया, गाड़िया और गुराडिया के युवाओं ने श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर में बैठक की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने रैली निकाली। रैली बालाजी मंदिर से रायपुर बस स्टैंड, मुंडला चौराहा और मुख्य हाईवे होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
समाजसेवी जगदीश पाटीदार ने कहा कि अगर समय रहते पुलिया का निर्माण नहीं हुआ तो आगामी चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। प्रदर्शन में नंदकिशोर पाटीदार, भेरुलाल गुर्जर, बजरंग टेलर, शिव गुर्जर, लक्ष्मण सिंह झाला, कैलाश शर्मा, बद्री गुर्जर, विक्रम सिंह झाला, मुकेश मेहर, लोकेश शर्मा समेत कई ग्रामीण शामिल हुए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments