☜ Click Here to Star Rating



भाजपा नगर मंडल टाउन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत बूथ संख्या 157 पर तिरंगा वितरण किया।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल टाउन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत बूथ संख्या 157 पर तिरंगा वितरण किया। भाजपा नेता अमित चौधरी व मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल के नेतृत्व में घर-घर जाकर तिरंगा वितरण किया और लोगों से अपने घरों पर तिरंगा

.

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मोहल्लों, गलियों और बाजारों में आमजन को राष्ट्रीय ध्वज सौंपते हुए उन्हें राष्ट्रप्रेम और एकता के संदेश से जोड़ा। नगर मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल झंडा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति, एकता और राष्ट्र के प्रति गर्व की भावना को प्रोत्साहित करने का एक माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, दुकानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराने की अपील की। इस मौके पर बूथ संख्या 157 पर स्थित कल्पना स्वीट्स पर भी तिरंगा लहराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अमित चौधरी और जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी थे। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में यह अभियान चलाया जा रहा है, जो राष्ट्रीय एकता और सामूहिक गर्व की भावना को मजबूत करेगा। प्रदीप ऐरी ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी हमें तिरंगे के महत्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि वे देश के प्रति जिम्मेदारी और त्याग के मूल्यों को समझ सकें। मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार की शाम 5 बजे तिरंगा रैली का आयोजन टाउन में यातायात शाखा के पीछे से किया जाएगा।

इस मौके पर नगर मंत्री विक्की डोडा, अनिल वर्मा, चानणराम चौधरी, श्यामलाल डोड़ा, जीतू शर्मा, गौरी गाडी, पप्पू कटारिया, कालू कटारिया, भप्पी चुघ, राजीव छोड़ा, टिंकू सेतिया, दौलतराम, अनिल वर्मा, प्रेम बंसल, ललित लड्ढा, चिरंजी सोनी, राजेन्द्र ग्रोवर, जगरूप, दिनेश शर्मा, दीपू धूड़िया, महावीर सुथार, शंटी नागपाल, सतीश, महेश, जुगल किशोर गौड़,राजेश प्रेमजानी,पवन मोर्या, राजपाल, राजीव वर्मा, विनोद वर्मा, सुभाष, इन्दरजीत चराया, रवि लाटा मौजूद थे।

मौलिक कर्तव्यों की दिलाई शपथ, तिरंगे के महत्व पर हुई चर्चा

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को टाउन स्थित राजकीय प्राकृतिक चिकित्सालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के महत्व, इतिहास एवं संहिता की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता अमित चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने सभी को मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, जिसके प्रति सम्मान और गर्व हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने मौजूद लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों, दुकानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देने का आह्वान किया।

चिकित्सालय प्रभारी डॉ. कुलदीप ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान न केवल देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है, बल्कि यह हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद भी दिलाता है। वहीं, डॉ. रामप्रताप बरोला ने कहा कि तिरंगे का सम्मान करना देश के प्रति सम्मान प्रकट करने के समान है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल, जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, जिला प्रवक्ता जुगल गौड़, पवन मौर्य, विनोद वर्मा, राजपाल सिंह, विजय मेघवाल, राजीव वर्मा, आशु ग्रोवर, बृजलाल बंसल और मदन खादरिया सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

सभी ने तिरंगे के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। चिकित्सालय की ओर से डॉ. मुकेश छाबड़ा, नर्स निर्मला, बबीता, थैरेपिस्ट स्नेहा, रवि, पूजा, गगनदीप तथा अन्य समस्त प्राकृतिक चिकित्सालय स्टाफ ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। इस अवसर पर तिरंगा फहराकर सभी ने राष्ट्रगान गाया और देश की अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading