स्टेट स्टॉक चैंपियनशिप में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में आयोजित स्टेट स्टॉक चैंपियनशिप में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। लवली सिंगौर, नंदिनी सिंधी, रीतिका सिंह और डॉली भुल्लर ने दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। इ

इन चारों खिलाड़ियों का चयन अब अगस्त में होने वाली नेशनल स्टॉक चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जहां वे राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।
लवली सिंगौर ने बताया कि आज ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए कई नए अवसर खुल रहे हैं। मेहनत और लगन से हम किसी भी क्षेत्र में नए मुकाम हासिल कर सकते हैं। मैं सरकार से अपील करूंगी कि प्रतिभाशाली ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को विशेष ट्रेनिंग और खेल सुविधाएं दी जाएं, ताकि वे अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर दिखा सकें।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments