☜ Click Here to Star Rating


श्रीगंगानगर समेजा कोठी उपतहसील के गांव 43 पीएस में जंगी जानवर के हमले में 14 बकरियों की मौत।

श्रीगंगानगर जिले के समेजा कोठी उपतहसील के गांव 43 पीएस में एक अज्ञात जंगली जानवर ने रविवार दोपहर को बड़ा हमला किया। इस हमले में बकरी पालक सर्वजीत सिंह की 14 बकरियां मारी गईं।

.

घटना दोपहर करीब एक बजे की है। सर्वजीत सिंह परिवार के साथ घर में आराम कर रहे थे। पालतू कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर वे बाहर निकले। बाड़े में उन्होंने देखा कि अधिकतर बकरियां मृत पड़ी थीं। कुछ बकरियां घायल अवस्था में तड़प रही थीं, जो बाद में मर गईं।

मौके पर मिला जंगली जानवर का पग मार्क।

मौके पर मिला जंगली जानवर का पग मार्क।

आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जांच में एक अज्ञात जानवर के पंजों के निशान मिले। बकरियों की गर्दन पर गहरे घाव थे। जानवर ने सीधे गले पर वार किया था। हैरानी की बात यह रही कि जानवर ने किसी भी बकरी को खाया नहीं। केवल एक बकरी का बच्चा भागने में सफल रहा।

सर्वजीत सिंह बकरी पालन से ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पशु चिकित्सक को सूचना दी गई है। वे अगली सुबह पहुंचकर मृत बकरियों का पोस्टमॉर्टम करेंगे।

ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जानवर की पहचान कर उसे जल्द पकड़ा जाए। ऐसा न होने पर यह जानवर और नुकसान कर सकता है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading