![]()
समारोह में साठ सरपंचों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
बीकानेर की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए रविवार की शाम दैनिक भास्कर ने सम्मानित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि देश के लोकतंत्र में सरपंच की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरपंच नको
जिला उद्योग संघ के ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में बीकानेर के तीस से ज्यादा सरपंचों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इस मौके पर दैनिक भास्कर की सामाजिक गतिविधियों की सराहना की। साथ ही दैनिक भास्कर के “नो नेगेटिव” विचार की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंडे का भास्कर विशिष्ट होता है। समारोह के दौरान उन सरपंचों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र विशेष काम किया। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर बीकानेर के युनिट हेड रविंद्र सिंह राठौड़ ने सरपंचों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भास्कर ऐसे आयोजन नियमित तौर पर करते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया। कार्यक्रम में जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पच्चीसिया को भी सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में आरएलजी कंस्ट्रक्शन कंपनी, जीकेजी नमकीन नोखा, जीनोवा सोलर खाजूवाला, सारुंडा केटल प्लास्ट नोखा, भारती निकेतन सीनियर सैकंडरी स्कूल श्रीडूंगरगढ़, सेसोमू स्कूल श्रीडूंगरगढ़, आरके पाइप इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments