श्रीगंगानगर जिला पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए व अनेक मामलों में कार्रवाई नहीं करने के विरोध सैंकड़ों ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने श्रीगंगानगर एसपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्रामीण एसपी ऑफि
कॉमरेड नेता श्योपत राम मेघवाल ने कहा- उन्होंने पहले भी पुलिस में फैले भ्रष्टाचार के तथ्यों के साथ उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर पुलिस ने उल्टा शिकायतकर्ताओं से रंजिश रखना शुरू कर दिया। पुलिस का यह रवैया बेहद निंदनीय है। पुलिस का यह रवैया आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है। हम चुप नहीं बैठेंगे।

एडिशनल एसपी से वार्ता करते हुए ग्रामीण।
नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की मांग
श्योपत राम मेघवाल ने कहा- जिले में चिट्टा और मेडिकल नशे का कारोबार तेजी से बढ़त रहा है। नशे की चपेट में आकर रोजाना युवा दम तोड़ रहे हैं। शहरों-गांवों में नशा बेचने वालों का हौसला बुलंद है, क्योंकि पुलिस का भय खत्म हो चुका। सूचना देने वालों को उल्टा प्रताड़ित किया जा रहा।
मेघवाल ने आरोप लगाया कि पदमपुर थाने के कांस्टेबल का वायरल ऑडियो इसकी पुष्टि करता है। वहीं, बांद्रा कॉलोनी चौकी के प्रभारी और कांस्टेबल ने एक व्यक्ति से 14 हजार रुपए हड़प लिए और अपने दलाल को फोनपे से 1 हजार दिए। इसका स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध है। उनकी मांग है कि नशा कारोबार में लिप्त भ्रष्ट पुलिसकर्मियों को तुरंत बर्खास्त किया जाए।
बकरियां बेचकर दिए पैसे, फिर भी न्याय नहीं
श्योपत राम ने कहा- दूसरा मामला रायसिंहनगर के रहने वाले कृष्ण बावरी के घरेलू विवाद से जुड़ा है। एक दलाल के जरिए पुलिस ने चार बार रुपए ऐंठ लिए। कृष्ण बावरी ने अपनी बकरियां तक बेच दीं। मेघवाल ने रायसिंहनगर थाने के एएसआई, एसएचओ के रीडर और समेजा थाने के कांस्टेबल पर आरोप लगाएं हैं। उन्होंने कहा- जांच अधिकारी को सारे सबूत दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
20 मिनट का विरोध, फिर नामजद मुकदमे
श्योपत राम मेघवाल ने बताया-17 जीबी में दलित छात्रा के साथ हुई घटना के बाद पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ। लेकिन 20 दिन तक आरोपी पीटीआई की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोशित लोगों ने महज 20 मिनट सड़क जाम की। इसके बदले रंजिश में नायक समाज के पढ़े-लिखे युवाओं और महिलाओं को नामजद मुकदमे ठोके गए। राजियासर थाने में भोपालपुरा के ग्रामीणों पर भी झूठी एफआईआर दर्ज की। ग्रामीणों की मांग है कि इन मुकदमों को बिना शर्त वापस लिया जाए।
प्रदर्शन के दौरान एसपी ऑफिस के बाहर माहौल गर्म रहा। सुरक्षा के मध्य नजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने कहा- यदि जल्दी समाधान नहीं हुआ तो जिले भर में आंदोलन किया जाएगा।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments