☜ Click Here to Star Rating


पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को प्रतापगढ़ पहुंचीं और उन्होंने पूर्व जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री स्वर्गीय नंदलाल मीणा को श्रद्धांजलि दी। नंदलाल मीणा प्रदेश के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के पिता थे।

.

वसुंधरा राजे बुधवार सुबह दिल्ली से फ्लाइट के जरिए उदयपुर पहुंचीं। वहां से वो सड़क के रास्ते प्रतापगढ़ के अंबामाता खेड़ा स्थित घर पर पहुंचीं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने शाम 4 बजे मंत्री हेमंत मीणा और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

निडर नेता थे नंदलाल मीणा- राजे

पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल में स्वर्गीय नंदलाल मीणा के साथ कैबिनेट में काम करने का मौका मिला था। उन्होंने बताया- नंदलाल मीणा अपने क्षेत्र की जनता के हितों के लिए हमेशा निडर होकर आवाज उठाते थे और विकास कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित रहे। राजे ने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि की यादें हमेशा जीवंत रहेंगी। राजे ने मंत्री हेमंत मीणा को अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए क्षेत्र की जनता के लिए काम करने की प्रेरणा भी दी।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महिलाओं से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महिलाओं से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

पूर्व मुख्यमंत्री ने महिलाओं से बातचीत की

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा का निधन 27 सितंबर को हुआ था। उनके निधन पर प्रदेशभर के राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने गहरी संवेदना व्यक्त की थी। इस दौरान, वसुंधरा राजे ने वहां मौजूद महिलाओं से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। कई महिलाएं उन्हें अपने मोबाइल फोन में कैद करती भी नजर आईं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading