आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता शहनाज हिन्दुस्तानी ने ब्यावर में एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर अग्निकांड के मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय नेता शहनाज हिन्दुस्तानी बुधवार शाम ब्यावर पहुंचे। उन्होंने जयपुर के एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर अग्निकांड के मृतकों को श्रद्धांजलि दी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन क
हिन्दुस्तानी का पूर्व जिलाध्यक्ष शौकीन काठात, राधा वल्लभ माहेश्वरी और लीलाधर शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राजस्थान संगठन भंग किए जाने के बाद नए संगठन निर्माण की प्रक्रिया चल रही है, जिसके तहत हिन्दुस्तानी जिलों का दौरा कर संगठनात्मक समीक्षा कर रहे हैं।
शहनाज हिन्दुस्तानी ने कहा, “एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर की लपटों में आग नहीं, व्यवस्था जली है।” उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र खींवसर के चुनाव के दौरान दिए गए बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था ‘अगर हार गया तो मूंछें कटवा लूंगा’। हिन्दुस्तानी ने पूछा कि अब जब एसएमएस अस्पताल में आठ जिंदगियां हार गई हैं, तो उनका क्या जवाब है?
एडवोकेट नीलेश बुरड़ ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कफ सिरप से मौतें होने पर विभाग को निर्दोष बताया गया, झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने पर ग्राम पंचायत को जिम्मेदार ठहराया गया और अब अस्पताल में मौतों के लिए शॉर्ट सर्किट का नया बहाना ढूंढा गया है।

चांग गेट से कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि।
शौकीन काठात ने सवाल उठाया कि अगर ब्यावर में ऐसा हादसा होता है तो कौन जिम्मेदार होगा, और जनता से भाजपा सरकार की नाकामियों को समझकर उसे सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया। समीक्षा बैठक की शुरुआत एसएमएस अस्पताल हादसे में जान गंवाने वाले आठ लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट के मौन से हुई। इसके बाद चांग गेट से कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
इस कार्यक्रम में राधा वल्लभ माहेश्वरी, शौकीन काठात, राजू सिंह रावत, हैदर अली, चंगेज़ खान, नीलेश बुरड़, अभिमन्यु सिंह रावत, नारायण अटवाल, बाबूलाल कीर, खियाराम सिंगारिया, शंकर प्रजापत, शफी मोहम्मद और रामलाल पंडित सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments