![]()
करौली में बारिश के कारण मांच से पैंटोली तक जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से हुआ क्षतिग्रस्त।
करौली जिले में बारिश का मौसम राहत के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानी भी लेकर आया है। मांच से पैंटोली तक जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर लगातार जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशान
ग्रामीणों के अनुसार जलभराव और कीचड़ के कारण आए दिन पैदल चलने वाले और बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। मार्ग की हालत इतनी खराब है कि न पैदल चला जा सकता है और न ही सुरक्षित रूप से वाहन निकाले जा सकते हैं।
इस सड़क से एक दर्जन से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। इसके अलावा आसपास की 10 से 15 क्रेशर मशीनों से जुड़े भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क और अधिक खराब हो गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में इस सड़क के निर्माण का टेंडर भी हो चुका है। यह मार्ग बहुत पुराना है और सालों से लोगों की सुविधा के लिए उपयोग में लिया जा रहा है।
संपतलाल मीना, सुमेरचंद मीना, मुकेशचंद मीना, प्रमोद कुमार मीना सहित पैंटोली आम बस्ती के ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग की स्थिति को देखते हुए शीघ्र समाधान निकाला जाए। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत से उन्हें राहत मिलेगी और दैनिक आवाजाही सुरक्षित हो सकेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments