डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके में एक 6 साल की बच्ची को सांप ने काट लिया। घटना में बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने छोटे भाई और मां के साथ कमरे में सो रही थी। जैसे ही उसे सांप ने काटा तो, वह रोने लगी। जिसके बाद बच्ची की मां भी उठ गई। मां ने सांप को कमरे
बच्ची क्षमा के पिता मोहन सिंह गुर्जर निवासी बुराना गांव थाना पहाड़ी ने बताया कि कल मैं घर के किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर में मेरी पत्नी गीता (36), 4 बेटियां और 1 बेटा था। पत्नी गीता क्षमा (6) और गौरव (3) के साथ एक कमरे में सो रही थी। दूसरे कमरे में मेरी बेटीयां लवली (12), दीया (10), मनोज (8) सो रहे थे। बाकी घर के बाकी कमरों में मेरे पिता और छोटे भाई का परिवार सो रहा था।

क्षमा कमरे में अपनी मां और छोटे भाई के साथ सो रही थी।
सुबह करीब 4 बजे जिस कमरे में मेरी पत्नी बेटी और बेटा सो रहे थे वहां सांप आ गया। जिसमें मेरी बेटी क्षमा के सीधे हाथ में काट लिया। सांप के काटते ही मेरी बेटी क्षमा रोते हुए उठ गई। क्षमा के रोने की आवाज सुन उसकी मां भी उठ गई। क्षमा ने अपनी मां को बताया कि उसे सांप काट गया है। गीता ने कमरे में देखा तो, वहां से सांप जा रहा था। गीता ने इसके बारे में तुरंत अपने ससुर अजिराम और देवर घनश्याम को बताया।
जिसके बाद क्षमा के परिवार वाले उसे लेकर तुरंत अस्पताल लेकर गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने क्षमा को मृत घोषित कर दिया। क्षमा ने हाल ही में स्कूल जाना शुरू किया था। क्षमा की मौत के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments