![]()
चोरों ने स्कूल, मंदिर और गुरुद्वारे को निशाना बनाया है। ग्रामीणों ने डीवाईएसपी मीनाक्षी चौधरी को ज्ञापन सौंपकर चोरों को पकड़ने की मांग की है।
हनुमानगढ़ के गांव किशनपुरा दिखनादा में चोरों ने स्कूल, मंदिर और गुरुद्वारे को निशाना बनाया है। ग्रामीणों ने डीवाईएसपी मीनाक्षी चौधरी को ज्ञापन सौंपकर चोरों को पकड़ने की मांग की है।
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव प्रेमराज नायक के अनुसार, 4 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल से लाखों रुपए का सामान चोरी हुआ। 13 सितंबर की रात बाबा रामदेव मंदिर में चोरों ने दानपात्र से 35-40 हजार रुपए, 500 ग्राम चांदी का छत्र और चांदी-पीतल की मूर्तियां चुरा लीं। उसी रात गुरुद्वारे से भी सामान चोरी हुआ।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता से चोरों के हौसले बढ़े हैं। गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर चोरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में जसकरण सिंह सोहल, गुरप्रीत सिंह, गणेश राज, पवन शर्मा, संदीप, भगत, संजय, सेवक सिंह, भीमसेन समेत कई ग्रामीण शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments