आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां एक कार बेकाबू होकर रिंग रोड से नीचे गिर गई। हादसे में 2 परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें 1. जयपुर में रिंग रोड से गिरी कार, 7 की मौत जयपुर में शनिवार देर रात कार बेकाबू होकर रिंग रोड से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार 2 परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। रविवार दोपहर शिवदासपुरा इलाके में अंडरपास में भरे पानी में एक कार उलटी पड़ी दिखाई दी तो लोगों ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद शवों को बाहर निकाला गया। पूरी खबर पढ़ें

2. कॉन्स्टेबल परीक्षा में 2 सेंटर्स के पेपरों की हुई अदला-बदली कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन श्रीगंगानगर में गड़बड़ी सामने आई। रविवार को पहली पारी में दो सेंटर्स के प्रश्न पत्र की अदला-बदली हो गई। एसपी ने बताया- पेपर्स बदले जरूर थे, लेकिन इनकी गोपनीयता बनी रही थी। जयपुर में भतीजे की जगह पेपर देने आया डमी कैंडिडेट पकड़ा गया। पूरी खबर पढ़ें

3. मदन दिलावर बोले- डोटासरा चरित्रहीन गैंग के सरगना कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के विधानसभा स्पीकर पर लगाए आरोपों पर मदन दिलावर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा- चरित्रहीन व्यक्ति ही इस तरह की बात कर सकता है। डोटासरा चरित्रहीन गैंग के सरगना हैं। भंवरी कांड हो या अजमेर ब्लैकमेल कांड करने वाले भी कांग्रेसी ही थे। पूरी खबर पढ़ें
4. हेड मास्टर-महिला टीचर ने स्टूडेंट पर लात-घूंसे बरसाए सवाई माधोपुर के सरकारी स्कूल में 7वीं क्लास के बच्चे को जमकर पीटा गया। आरोप है कि स्कूल के हेड मास्टर और महिला टीचर बच्चे को क्लास से ऑफिस में ले गई और लात-घूंसे बरसाए। खंडार थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल में हुई घटना में दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दी है। पूरी खबर पढ़ें
5. दुकानदार को कुचलते हुए निकली पिकअप, मौत कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर में तेज रफ्तार पिकअप ने दुकानदार को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। यह पूरा हादसा घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. फेमस होने के लिए युवक को पीटा, वीडियो बनाया बीकानेर के अक्कासर गांव में 6 युवकों ने सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए एक बाइक सवार को रोका और उसे बेल्ट से बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया। जिसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पीड़ित ने गजनेर थाने में मामला दर्ज कराया है। पूरी खबर पढ़ें

7. महिला को तालाब में खींचकर ले गया मगरमच्छ उदयपुर के पारेला में मगरमच्छ एक महिला को पानी में खींचकर ले गया। महिला तालाब किनारे कपड़े धो रही थी, तभी अचानक तालाब से मगरमच्छ बाहर आया और महिला पर अटैक कर दिया। सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। पूरी खबर पढ़ें
8. जयपुर में सनी देओल के सिर पर दिखी चोट बॉलीवुड हीरो सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ की शूटिंग जयपुर में शुरू हो गई है। मानसरोवर स्थित एक हॉस्पिटल में सनी देओल पूरे जोश के साथ शूटिंग करते नजर आए। इस दौरान उनके सिर पर खून के निशान के साथ चोट दिखाई गई, जो कि एक एक्शन सीन के बाद का लुक था। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. जैन संत के सम्मान के लिए बनाया ‘राष्ट्रपति भवन’ नागौर में पहली बार राष्ट्रपति भवन के मॉडल वाला डोम तैयार किया गया। करीब 800 से ज्यादा आर्टिस्ट ने इसे डेढ़ महीने में तैयार किया है। जैन संत विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज को पद्मश्री मिलने पर नागौर में 3 दिवसीय अभिनंदन समारोह हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर

कल क्या है खास 10. न्याय की मांग को लेकर CM आवास का करेंगे घेराव झालावाड़ पीड़ितों को न्याय की मांग को लेकर अनशन पर बैठे नरेश मीणा सोमवार को हनुमान बेनीवाल और अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments