अण्डरब्रिज निर्माण से रास्ते बंद होने से विरोध करते हुए ग्रामीण
बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के नरसाणा व बालवाड़ा गांव के बीच रेलवे के द्वारा सी-31 पर अण्डरब्रिज का निर्माण किया जा रहा हैं। जिससे खेतों में जाने वाले रास्ता बंद हो रहा हैं। जिससे यथावत रखने की मांग को लेकर डीआरएम को ज्ञापन दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि नरसाणा-बालवाड़ा के बीच में सी-31 पर अण्डरब्रिज का निर्माण किया जा रहा हैं, जिससे दोनों गावों के खेतों में जाने वाले रास्ते बंद हो रहे जिससे खेतों आने जाने में भी परेशानी हो रही हैं। काश्तकारों के द्वारा प्रतिदिन इस रास्तों से आने-जाने होता रहता हैं। यह रास्ता बंद होने से खेतों में जाने वाले लोगों के लिए रास्ता पुरी तरह बंद हो जाएंगा।
जिससे ग्रामीणों ने उत्तर पश्चिमी रेलवे जोधपुर मंडल के डीआरएम को ज्ञापन देकर आरओबी के चारों और सरकारी 12-12 फिट चौड़े रास्तों है जिससे यथावत रखने की मांग की। इस दौरान लोगों ने रास्ते को यथावत नहीं रखने पर धरना प्रदर्शन की भी चेतावनी दी हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अण्डरब्रिज निर्माण से खेतों में जाने वाला रास्ता हो रहा बंद।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments