शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन।
जयपुर के प्रतापनगर स्थित रावत पब्लिक स्कूल में गुरुवार को SPIC MACAY – राजस्थान (नॉर्थ) चैप्टर के तत्वावधान में एक शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निर्मला ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात शास्त्रीय गायि
कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने शास्त्रीय संगीत का आनंद लिया। सुमित्रा गुहा ने अपनी सुरीली आवाज़ से राग अहीर भैरव, भीम पलासी सहित अलबेला सजन, ज्योति कलश जैसी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन किया गया।
इस आयोजन में रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत और शास्त्रीय संगीत के महत्व पर प्रेरणादायक विचार साझा किए।
रावत ने कहा- SPIC MACAY जैसे मंच युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का अद्भुत प्रयास कर रहे हैं। हमें गर्व है कि रावत पब्लिक स्कूल इस मिशन का हिस्सा बना है।

उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शास्त्रीय संगीत के प्रति रुचि उत्पन्न करना और भारतीय कला को नई पीढ़ी तक पहुँचाना था। इस अवसर पर संगीत के विद्यार्थियों ने अपने प्रश्न भी पूछे।
स्कूल में इससे पहले भी SPIC MACAY के अनेक कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं। इन कार्यक्रमों में संगीत और नृत्य से जुड़े कई कलाकार भाग ले चुके हैं। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन शालीनता और गरिमा के साथ किया गया और सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने आयोजन की सराहना की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments