☜ Click Here to Star Rating



दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने निमाली ग्राम पंचायत में जनसुनवाई की।

दौसा पंचायत समिति की निमाली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर मौके पर ही समाधान करवाकर राहत दी।

.

चौपाल में ग्रामीणों ने पानी की समस्या का समाधान करवाने, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में गेहूं चालू करवाने, सहकारी बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड लोन दिलवाने, विद्यालय भवन के लिए भूमि आवंटन पत्र जारी करवाने, नियमित पेयजल आपूर्ति करवाने, खाताधारकों का अवरूद्ध रास्ता खुलवाने, कृषि भूमि पर जाने के लिए रास्ता उपलब्ध करवाने, उपस्वास्थ्य केन्द्र भेड़ोली की मरम्मत करवाने, भेड़ोली से निमाली डामर सड़क की मरम्मत करवाने, निमाली ग्राम में मुख्य आबादी से पंचायत भवन तक रास्ते को ठीक करवाने, हैण्डपंप लगवाने, खड़का गांव में बाजरे की फसल के खेत में किए गए जबरन अतिक्रमण को हटवाने की मांग की गई।

तय समय में हो शिकायतों का निपटारा

सभी प्रकरणों को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज किया गया। कलेक्टर ने परिवादियों की एक-एक समस्या को व्यक्तिगत रूप से संवेदनशीलता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निश्चित समय सीमा में परिवादों का नियमानुसार निपटारा करने के निर्देश दिए। जिन प्रकरणों का तुरंत निपटारा संभव नहीं हो पाया, उनके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को न्यूनतम समय में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र कुमार मीणा, सैंथल उपखंड अधिकारी अमृता खंडेलवाल, दौसा पंचायत समिति विकास अधिकारी बाबूलाल मीणा, ग्राम पंचायत सरपंच सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading