![]()
जयपुर के जोरावर सिंह गेट, गंगा पोल स्थित शिव शक्ति कॉलोनी में गुरुवार को स्थानीय निवासियों और होटल कर्मचारियों के बीच गंदगी को लेकर विवाद हो गया।
जयपुर के जोरावर सिंह गेट, गंगा पोल स्थित शिव शक्ति कॉलोनी में गुरुवार को स्थानीय निवासियों और होटल कर्मचारियों के बीच गंदगी को लेकर विवाद हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि होटल की ओर से गंदगी फैलाई जाती है और साफ-सफाई नहीं की जाती।
विवाद बढ़ता देख मौके पर पुलिस भी पहुंची। स्थानीय लोगों ने संतुष्ट न होने पर पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई है।
शिव शक्ति कॉलोनी, जोरावर सिंह गेट, गंगापोल हवामहल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यह नगर निगम हेरिटेज जयपुर के वार्ड संख्या 25 में स्थित है।
होटल राज पैलेस के बगल से शिव शक्ति कॉलोनी में एक रास्ता जाता है। इस रास्ते से रोजाना हजारों दुपहिया वाहन और पैदल यात्री आते-जाते हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यहां हमेशा कचरा रहता है जिससे गंदगी और बदबू फैलती है। इससे आने-जाने वालों को परेशानी होती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनीवासियों ने खुद इस रास्ते की सफाई करने का प्रयास किया। लेकिन होटल राज पैलेस के मालिक की ओर से अपने गार्ड भेजकर कॉलोनीवासियों से अभद्र व्यवहार किया गया और सफाई कार्य को रुकवा दिया गया।
7 अगस्त 2025 को कॉलोनीवासियों ने स्थानीय विधायक बालमुकुंदाचार्य से इस रास्ते की सफाई के लिए निवेदन किया। विधायक ने नगर निगम को रास्ता साफ करने के निर्देश दिए।
नगर निगम के कर्मचारी जेसीबी के साथ आए। सफाई के दौरान होटल मालिक ने अपने कर्मचारियों को भेजकर सफाई कार्य बंद करवा दिया। मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुंचा।
कॉलोनीवासियों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने होटल प्रबंधन का साथ दिया। उन्होंने कहा कि मौके पर उपस्थित कॉलोनीवासियों को पुलिस द्वारा डराया-धमकाया गया और सफाई कार्य नहीं होने दिया गया।
इस संबंध में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इस संबंध में लिखित शिकायत की है। शिकायत के माध्यम से स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह किया है कि कॉलोनी के इस रास्ते की साफ-सफाई करवाई जाए और होटल राज पैलेस, जोरावर सिंह गेट प्रबंधन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments