![]()
डीग के कामां थाना क्षेत्र की घिलावटी चौकी पर अवैध वसूली का वीडियो आने के बाद चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।
डीग के कामां थाना क्षेत्र की घिलावटी चौकी पर अवैध वसूली का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद भरतपुर आईजी के निर्देश पर चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। कामां एडिशनल एसपी महेश कुमार मीणा ने इसकी पुष्टि की है।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सादे कपड़ों में एक ट्रैक्टर ड्राइवर से पैसे लेता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में ओवरलोड तरीके से खनन गिट्टी भरी हुई थी। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति की आवाज भी इसमें सुनाई दे रही है, जो इसे घिलावटी चौकी का बता रहा है और अवैध वसूली का आरोप लगा रहा है।
एडिशनल एसपी महेश मीणा ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर घिलावटी पुलिस चौकी का यह वीडियो सामने आया था। भूपेंद्र हेड कॉन्स्टेबल चौकी पर इंचार्ज के रूप में तैनात थे, जिसके चलते उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments