टीकाराम जूली बोले SMS अस्पताल में हुए अग्निकांड में सरकार ने मौतों का आंकड़ा छुपाया, 1 सप्ताह के अंदर मौतें बताकर सामने आएगा सही आंकड़ा।
कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आज दिवंगत गिर्राज प्रसाद तिवारी को श्रद्धांजलि देने के लिए भरतपुर पहुंचे। जहां उन्होंने SMS अग्निकांड पर कहा की घटना में ज्यादा लोगों की मौत हुई है लेकिन, सरकार आंकड़ों को छुपा रही है। 1 सप्ताह के अंदर सभी मौतों
भरतपुर के सीएम उसके बाद भी क्राइम यहां नंबर 1 पर
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा की बड़ी उम्मीदों के साथ जनता ने बीजेपी को वोट दिया लेकिन, जब से यह सरकार आई है। तब से हालत यह हैं की वह सिर्फ कांग्रेस सरकार को कोस रहे हैं। उनकी बनाई हुई स्कीमों के नाम बदलना या फिर उन स्कीमों को बंद करना। इसके अलावा सरकार के पास कोई काम नहीं रह गया है। कोई ऐसा दिन नहीं जाता जब लोगों की हत्या नहीं होती। कल डीडवाना और कुचामन के अंदर गोलियां चली। सीएम का गृह जिला भरतपुर है और, भरतपुर क्राइम के अंदर पहले नंबर पर है। जबकि गृह राज्य मंत्री भी यहीं से आते हैं। दोनों यहां से होने के बावजूद कानून व्यवस्था चौपट है। लगातार शिकायतें आती रहती हैं। कहीं अवैध खनन चल रहा है तो, अवैध बजरी चल रही है। इन माफियाओं को सरकार की तरफ से सहयोग मिल रहे हैं। जनता के बीच ऐसे मैसेज आते हैं।
SMS में लोगों की मौतों को छुपाया गया
टीकाराम जूली ने कहा की 6 अक्टूबर की रात SMS अस्पताल के अंदर जिस तरह से आग लगी। उसमें लोगों को बचाया जा सकता है। मैं खुद वहां हॉस्पिटल गया। मुझे भरतपुर का एक परिवार मिला। उनके परिवार के व्यक्ति की मौत हुई। जब मुख्यमंत्री रात को गए तो, उन सभी पीड़ितों को भगा दिया गया। सभी सबूत मिटा दिए गए। धुलाई कर दी गई। सीएम दौरा करके वापस आ गए। पीड़ित परिवारों को शवों के लेने के लिए भी धरना देना पड़ा। जो लोग हादसे में बचे हैं उन्हें आज तक नहीं बताया गया की वह कौनसे वार्ड में एडमिट हैं। टीकाराम जूली ने कहा की हादसे में और भी लोगों की मौत हुई। जो उन्होंने बताया नहीं है। अगर मेरी बात पर यकीन नहीं है तो, दोनों आईसीयू के मरीजों की डिटेल ले लीजिए और, आने वाले 1 सप्ताह के अंदर किसी की मौत कभी डिक्लियर करेंगे तो किसी की मौत कभी डिक्लियर करेंगे।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद तिवारी के निधन के बाद टीकाराम जुली उनके परिवार से मिलने पहुंचे।
हादसों के बाद शुरू होता है मीटिंग का दौर
इससे पहले भाकरौटा में बहुत बड़ा हादसा हुआ। कई जानें चली गईं। उसके बाद सरकार ने नियम बनाये की अवैध कट को हम बंद करेंगे। ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करेंगे और, ऐसे हादसे भविष्य में नहीं हो इसके लिए काम करेंगे। कल भी आरटीओ ने एक गाड़ी को रुकवाया वहां अवैध कट था वहां एक्सीडेंट हो गया। रात का समय था इसलिए जान माल की हानि कम हुई। उसके बाद भी लोगों की मौत हुई है। अगर दिन का समय होता तो, वहां लाशों की लाइन लग जाती। जिम्मेदार लोग सो रहे हैं। हादसा होने के बाद भी नहीं जागते। जबकि सरकार का काम है हादसे से पहले जागना। हादसे होने के बड़ा मीटिंग का दौर शुरू हो जाएगा। वापस मीटिंग होंगी और वापस ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए जायेंगे।
सीएम हेलीकॉप्टर पकड़कर दिल्ली जाते रहते हैं
बीजेपी ने एंटी गैंगस्टर फ़ोर्स बना दी है। हनुमानगढ़, गंगानगर, डीडवाना कुचामन, नागौर, सीकर, जयपुर, भिवाड़ी में क्या हो रहा है। यह कब करेगी बीजेपी जबकि 2 साल पूरे हो गए। उसके बाद भी बीजेपी कुछ नहीं कर पा रही। रोजाना लोगों की जान जा रही है। सीएम हेलीकॉप्टर पकड़कर दिल्ली दौरे पर चले जाते हैं। जितने दौरे यह दिल्ली के लगा रहे हैं अगर उतने दौरे वह राजस्थान के लगाते तो, जनता को फायदा मिलता। मोदी जी के जन्मदिन पर 15 दिन का पखवाड़ा मना रहे हैं। यह पखवाड़ा जर्जर स्कूल और बिल्डिंग को समर्पित करते तो, अच्छा रहता।
दवा से हुई मौतों पर मर्डर का मुकदमा दर्ज हो
खांसी के सिरप पर टीकाराम जूली ने कहा की लगातार देश के अंदर मौतों का सिलसिला जारी है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में 20 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। तमिलनाडु और पंजाब ने इस दवा पर बैन लगा दिया है। इस दवा के अंदर DEG नाम का एक केमिकल है जो बहुत ही हानिकारक है। साल 2021 में इस दवा को दिल्ली सरकार ने भी बैन किया था। वहां भी 20 बच्चे बीमार हो गए थे। भरतपुर से भी बच्चों की मौत हुई है। इस दवा से बीजेपी सरकार को क्या लोभ है। जो बीजेपी इस दवा को बैन नहीं कर रही। जो दवा सप्लाई कर दी जो दवा आमजन के पास चली गई उन्हें वापस नहीं मंगवाया गया। सर्वे नहीं करवाया गया जबकि सरकार के पास पूरा डेटा है। ब्लैक लिस्टेड कंपनी से कौन दवाएं खरीद रहा हैं। इस पर हत्याओं का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। फ्री दवा के नाम पर राजस्थान की जनता को मारना चाह रहे हैं।
चीफ जस्टिस पर जूता उछाला
टीकाराम जूली ने कहा की बीजेपी ऐसी हालात कर दी है की देश के चीफ जस्टिस के ऊपर जूता उछाला जा रहा है। अगर कांग्रेस राज में यह जूता उछल जाता तो, बीजेपी चुप बैठती क्या, जो लोग आज RSS की बात करते हैं वह चुप क्यों हैं। यह देश की बात नहीं है क्या, जूता उछालने वाला व्यक्ति कहता है की मैंने सही किया। वह सनातन धर्म की बात करता है हम भी सनातनी हैं सनातन धर्म किसी के बापौती है क्या, हमारा सनातन धर्म नफरत नहीं सिखाता। इसलिए मैं कहना चाहूंगा की पहले सनातन को पढ़ लें, उसके बाद सनातन का नाम लें।
RSS पार्टी बनाकर मैदान में आये
धर्म को बदनाम करने का काम बीजेपी नहीं करे। इसलिए मैं RSS से भी कहना चाहूंगा की वह पर्दे के पीछे राजनीति न करें। पर्दे के सामने आये और राजनैतिक पार्टी बनाये। हर निर्णय के अंदर RSS शामिल हो रही है यह गलत है। RSS का काम अगर वह चाहते हैं की हम देश सेवा कर रहे हैं तो, देश सेवा करिए आप, फिर राजनीति क्यों कर रहे हैं अगर राजनीति करनी है तो, राजनीति पार्टी बना लीजिये। आप तो, वह लोग हैं न जिन्होंने तिरंगे को नहीं माना था। आप उस विचार धारा के लोग हो जिन्होंने राजीव गांधी को गोली मारी थी। आप तो, वहीं लोग जिन्होंने संविधान को मानने से इंकार कर दिया था।
यूपी में दलित को पीट-पीट कर मार दिया
मैं कुछ आपके सामने खड़ा हूं। मेरे मंदिर जाने के बाद एक बीजेपी का विधायक मंदिर को गंगाजल से धोता है। उत्तर प्रदेश में एक दलित व्यक्ति को पीट-पीट कर मार दिया गया। वह चिल्लाता रहा। वह मरने से पहले राहुल गांधी का नाम ले रहा है। आज भी उनके दिल में है की राहुल गांधी हमें न्याय दिलाएंगे। पीटने वाले लोग कह रहे हैं हम योगी के लोग हैं। बीजेपी ने डबल इंजन की सरकार बोलकर जनता को भ्रमित किया हुआ है। सीएम दशहरे पर भाषण दे रहे थे की हमें अहंकारियों की मदद करनी है बुराई के साथ खड़ा होना है। दिल की बात जुबान पर आ गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments