सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में चोरों का आतंक छाया हुआ है। चोर यहां आए दिन मकान दुकानों को निशाना बना रहे हैं। इसी कड़ी में चोरों ने खेरदा स्थित डिलाइट मार्ट को अपना निशाना बनाने का प्रयास किया। हालांकि जाग होने के चलते मार्ट में चोरी होने से बच ग
CCTV फुटेज में कैद हुआ चोर
सीसीटीवी फुटेज में चोर गेट तोड़कर मार्ट में अंदर घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। चोर गेट तोड़कर मार्ट के स्टोर में पहुंचता है। जहां पर उसे गार्ड सोता हुआ दिखाई देता है। जिसके चलते चोर चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे पाया। इस दौरान डिलाइट मार्ट में चोरी की घटना नहीं हो पाई, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने एक बार फिर यहां चोरों के बुलंद हौसलों को सबके सामने ला दिया. डिलाइट मार्ट के मलिक नरेश मीणा गंभीरा वाले बताते हैं कि इससे पहले भी ऐसी घटनाएं इलाके में होती रही है। नरेश ने पुलिस से इलाके में गस्त बढ़ाने की मांग की है। जिससे चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके। घटना को लेकर नरेश की ओर से फिलहाल कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस की ओर से शिकायत लेने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
देखे सिलसिलेवार वारदात..

चोर मुख्य सड़क से मार्ट में अंदर आने गेट की कुंजी तोड़ता है।

फिर सीढ़ियों के रास्ते अंदर आता है और मार्ट के स्टोर में पहुंचता है।

मार्ट के स्टोर में गार्ड को सोता देखकर चोर दबे पांव वापस लौट जाता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments