☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर शहर में मंगलवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब नागौर निवासी 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान विकास कुमार पुत्र बद्रीराम, निवासी नागौर के रूप में हुई है। मृतक पिछले कुछ समय से जैसलमेर में रहकर श्रीराम फाइनेंस कंपनी में रिकवरी

.

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जवाहिर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। बुधवार को परिवार के आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

मौके पर पहुंची पुलिस और शव को कब्जे में लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस और शव को कब्जे में लिया।

श्रीराम फाइनेंस रिकवरी एजेंट था मृतक

शहर कोतवाल प्रेमदान रतनू ने बताया- घटना मंगलवार रात करीब 10.30 बजे के बाद की है। घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे से बीयर की बोतल बरामद हुई है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह कारण प्रतीत हो रहा है, लेकिन हम हर पहलू की जाँच कर रहे हैं। परिवार के आने के बाद पोस्टमॉर्टम होगा और बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पंखे के हुक से लटका युवक

जिस युवक ने विकास को पहली बार फंदे पर लटका देखा, वह उसकी बाइक लेने आया था। उसने देखा कि कमरे का दरवाजा हल्का खुला है। जैसे ही उसने दरवाजे को खोला तो हुक से अंदर लटका हुआ शव दिखाई दिया। घबराकर उसने तुरंत दोस्तों को बुलाया और फिर पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को उतरकर एम्बुलेंस की मदद से जवाहिर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है और सुसाइड के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, खाली बीयर की बोतल मिली

कोतवाली थाना SHO प्रेम दान ने बताया – युवक की पहचान विकास कुमार पुत्र बद्रीराम, निवासी नागौर के रूप में हुई है। मृतक पिछले कुछ समय से जैसलमेर में रहकर श्रीराम फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के तौर ओर काम कर रहा था। कमरे में कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है। लास्ट कॉल परिवार को करना पाया गया है। उसके कमरे से एक खाली बीयर को बोतल भी बरामद हुई है। हम सुसाइड के कारणों की पड़ताल कर रहे हैं।

पुलिस ने शव को उतरकर एम्बुलेंस की मदद से जवाहिर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

पुलिस ने शव को उतरकर एम्बुलेंस की मदद से जवाहिर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading