☜ Click Here to Star Rating


इस दशहरा पर भारतीय संस्कृति और वेस्टर्न म्यूजिक का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

इस दशहरा पर भारतीय संस्कृति और वेस्टर्न म्यूजिक का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। वॉइस ऑफ राजस्थान, बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर और भारत भूषण सम्मान से सम्मानित कलाकार सोमेश्वर नारायण शर्मा दुनिया का पहला रामायण पर आधारित रैप ‘रामचरित रैप’ लेकर आ रहे हैं। वे

.

उन्होंने बताया कि यह छह मिनट का रैप पूरे रामायण के सात कांड पर आधारित है। इसमें बालकांड से लेकर उत्तरकांड तक का सार एक साथ प्रस्तुत किया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें रामायण के श्लोक और पावन पंक्तियों को आधुनिक रैप बीट्स के साथ पिरोया गया है।

खास बात यह है कि इसमें रामायण के श्लोक और पावन पंक्तियों को आधुनिक रैप बीट्स के साथ पिरोया गया है।

खास बात यह है कि इसमें रामायण के श्लोक और पावन पंक्तियों को आधुनिक रैप बीट्स के साथ पिरोया गया है।

सोमेश्वर महादेवन का कहना है कि आज की युवा पीढ़ी भटकाव की राह पर है। उन्हें सकारात्मक दिशा दिखाने के लिए कला और संगीत सबसे प्रभावी माध्यम हैं। इसलिए इस बार हमने रैप जैसे आधुनिक संगीत रूप को आध्यात्मिक और धार्मिक रंग में ढालने का प्रयास किया है।

इसके वीडियो में अंकुश और सोमेश्वर नजर आएंगे।

इसके वीडियो में अंकुश और सोमेश्वर नजर आएंगे।

इसकी रैप राइटिंग व परफॉर्मेंस अंकुश सिंह की है। श्लोक, पंक्तियां और म्यूजिक कंपोजिशन सोमेश्वर महादेवन का है। यह यूएसए क्यूब प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। वीडियो डायरेक्शन और वीएफएक्स अविराग शर्मा ने किया है।

इस प्रोजेक्ट के जरिए धौलपुर के युवा रैपर अंकुश सिंह ‘लोन किंग’ को भी लॉन्च किया जा रहा है। अपनी खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का सुनहरा अवसर है। मैं दिल से धन्यवाद सोमेश्वर महादेवन सर और यूएसए क्यूब प्रोडक्शन का करता हूं।

इस प्रोजेक्ट के जरिए धौलपुर के युवा रैपर अंकुश सिंह 'लोन किंग' को भी लॉन्च किया जा रहा है।

इस प्रोजेक्ट के जरिए धौलपुर के युवा रैपर अंकुश सिंह ‘लोन किंग’ को भी लॉन्च किया जा रहा है।

पहले भी दिए कई हिट धार्मिक गीत

इससे पहले भी सोमेश्वर महादेवन के गाने अवध में आज दिवाली है, गजानना हे महामहे (जो अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर गूंज चुका है), गरबा रचा लो और हरे कृष्णा यूट्यूब पर लाखों दर्शकों की ओर से सराहे जा चुके हैं। रामचरित रैप इस दशहरा पर यूएसए क्यूब प्रोडक्शन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading