बीकानेर के अक्कासर गांव में जमीन विवाद के चलते एक महिला को पीटने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति एक महिला पर लाठी से हमला करते हुए दिखाई दे रहा हैं। मामले में पीड़ित महिला ने गजनेर थाने में एफआईआर दर
थानाधिकारी चंद्रजीत के अनुसार- अक्कासर निवासी विमला पत्नी सहीराम जाति जाट ने एफआईआर दी है। जिसमें बताया कि वह अपनी पुश्तैनी जमीन में ढाणी बनाकर अपने परिवार के साथ रहती है। 27 जुलाई को सुबह 7 बजे अपनी ढाणी के पास नाबालिग पुत्री गाय चरा रही थी।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक महिला पर बुजुर्ग हमला करते हुए दिख रहा है।
रिपोर्ट में बताया कि इस दौरान चंपालाल और उनके बेटे सोहनलाल, राजूराम आए। फिर जबरन गायों को ले गए। जब बच्ची गायें लेने गई तो उसके मारपीट की। लाठी, जेई और कुल्हाड़ी से हमला किया। मां बचाने गई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो दूसरी बेटी ने बना लिया। एफआईआर के साथ वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है।
थानाधिकारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। लड़ाई के तुरंत बाद चंपाराम और सोहनलाल को शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार किया था, जिनकी सोमवार को जमानत हो गई। अब मामला दर्ज होने के बाद फिर से जांच शुरू कर दी गई है।
कंटेंट : विनोद मोदी, गजनेर
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments