प्रतापगढ़ में राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ ने सोमवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से संविदा शिक्षकों को अनुभव में दो वर्ष की छूट देने संबंधी विभागीय आदेश जल्द जारी करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने से पहले संघ के पदाधिकारी और
यह ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जसरापुर के निर्देश पर और जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि राज्य बजट 2025-26 में उप मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई थी कि जिन संविदा कार्मिकों ने अब तक अनुभव में छूट का लाभ नहीं लिया है, उन्हें आगामी वर्ष में दो वर्ष की छूट दी जाएगी। यह छूट आईएएस पैटर्न के अनुरूप प्रस्तावित की गई थी।

संघ ने ज्ञापन में यह भी बताया कि शिक्षा विभाग में कार्यरत लगभग 23,740 पंचायत शिक्षक और विद्यालय सहायक ऐसे हैं, जिनका अनुभव 31 मार्च 2025 तक पूर्ण हो चुका है। यदि विभागीय आदेश जल्द जारी किए जाते हैं तो इनका नियमितीकरण शुरू किया जा सकता है।
संघ ने सरकार से अपील की कि बजट घोषणा के अनुसार शीघ्र आदेश जारी कर संविदा शिक्षकों को न्याय प्रदान किया जाए। इस दौरान संघ के कई जिला स्तरीय पदाधिकारी और शिक्षक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments