![]()
योगेश भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती।
भरतपुर के सेवर थाना इलाके में दिन दहाड़े एक चार बाइक सवार बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक से 50 हजार रुपए लूट लिए, जब युवक ने बदमाशों का विरोध किया तो, बदमाशों ने युवक पर सरिया से हमला कर दिया। घायल युवक ने बताया कि बदमाशों ने उसे कट्टे से गोली मारने की
बदमाशों ने आकर बाइक रुकवाई
घायल युवक योगेश (20) निवासी हंतरा ने बताया कि वह दोपहर 12 बजे जघीना स्थित अपने मामा को 50 हजार रुपए देने जा रहा था। मेडिकल कॉलेज के पास एक बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने मेरी बाइक के आगे बाइक लगाकर मेरी बाइक को रोक दिया। वह मेरे से पैसे मांगने लगे। जब मैंने युवकों का विरोध किया तो, दो दूसरी बाइक पीछे से दो और बदमाश आये। उसमें से एक बदमाश के हाथ में सरिया थी और दूसरे के हाथ में कट्टा था।
कट्टा दिखा कर धमकाने का आरोप
जिस बदमाश के हाथ में सरिया था उसने योगेश पर हमला कर दिया। जिससे योगेश घायल हो गया। दूसरा युवक कट्टा दिखाकर धमकाने लगा। तभी सभी बदमाशों ने उसकी जेब से जबरन 50 हजार रुपए निकाल लिए और वह चारों बदमाश सारस चौराहे की तरफ बाइक लेकर भाग गए। जिसके बाद योगेश ने सेवर थाना पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने ही उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।
सेवर थाना अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि एक लूट का मामला दर्ज हुआ है। मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। लूट की कहानी भी झूठी हो सकती है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments