☜ Click Here to Star Rating


स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने पेपर लीक मामले में कार्रवाई करते हुए गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है। वह 10 जुलाई से स्कूल नहीं आ रहा था। ऐसे में, जांच के बाद जयपुर के मानसरोवर से 3 सितंबर को गिरफ्तार किया गया।

.

बताया जा रहा है कि कार्रवाई SI भर्ती परीक्षा को लेकर हुई है।

तस्वीर, कार्तिकेय शर्मा की है। जिसे जयपुर से गिरफ्तार किया गया है।

तस्वीर, कार्तिकेय शर्मा की है। जिसे जयपुर से गिरफ्तार किया गया है।

दौसा में कार्यरत था वाइस प्रिंसिपल

जांच अधिकारी और एसओजी के एएसपी चिरंजीलाल मीणा ने जिला शिक्षा अधिकारी को लेटर लिख कर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीलोड़ी, दौसा के वाइस प्रिंसिपल कार्तिकेय शर्मा (32) की गिरफ्तारी की सूचना दी। लेटर में राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) एक्ट और सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट में कार्रवाई करना बताया गया है।

जयपुर से पकड़ा

इस लेटर में बताया गया है कि पेपर लीक मामले में पुलिस थाना एसओजी जयपुर ने मानसरोवर के नारायण विहार थाना इलाके के लक्की हाइट्स फ्लैट्स मांग्यावास में रहने वाले आरोपी कार्तिकेय शर्मा को पकड़ा है। वह मूलरूप से गया कुंड मोहल्ला, कामां जिला डीग का रहने वाला है। कार्तिक शर्मा दौसा जिले के सिकराय ब्लॉक की गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीलोड़ी में बतौर वाइस प्रिंसिपल पदस्थ था। फिलहाल SOG की जांच जारी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading