☜ Click Here to Star Rating


जवाई बांध के 8 गेट खोलकर पानी नदी में छोड़ा जा रहा है।

पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े जवाई बांध का शनिवार की दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर कुल 13 में से 8 गेट खोल दिए गए। जल संसाधन विभाग के अनुसार- गेट नंबर 2, 3, 4, 5, 6, 9, 8, 10 नंबर को खोल कर पानी की निकासी की जा रही हैं। 6 नंबर गेट को बंद कर दिया हैं। 7 गेट

.

विभागीय अधिकारियों के अनुसार बांध के निर्माण से अभी तक यह दसवां मौका है, जब जवाई के गेट खोले गए है। उन्होंने बताया कि पानी निकासी को देखते हुए जालोर में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बांध के निचले इलाकों में बहाव क्षेत्र से लोगों को दूर रहने के निर्देश जारी किए गए है।

जवाई बांध के तीन गेट खोलकर पानी को नदी में छोड़ा

जवाई बांध के तीन गेट खोलकर पानी को नदी में छोड़ा

जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गवांडे ने जवाई नदी के निचले क्षेत्र में रहने वाले लोगों को नदीं में बहाव क्षेत्र में नहीं उतरने की अपील की हैं। गेट खोलने की बात को लेकर सूचना पर वीसी लेकर सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। इसके अलावा निचले क्षेत्र में खाली कराने की जरूरत पड़ी तो खाली करा कर सुरक्षित स्थान पर ले जाएंगे।

डॉ प्रदीप के गवांडे ने आमजन को नदी के बहाव क्षेत्र में नहीं जाने की अपील

डॉ प्रदीप के गवांडे ने आमजन को नदी के बहाव क्षेत्र में नहीं जाने की अपील

जालोर विधायक व मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने बताया कि आहोर व जालोर की जनता के लिए खुश खबरी है। कि बांध में की लगातार पानी की आवक जारी हैं। आज गेट खोलकर निकासी की जा रही हैं। गर्ग ने बताया कि हर बार को 61.25 फिट तक भराव क्षमता के बाद ही खोला जाता हैं। नदीं के आसपास रहने वाले किसानों को अपील हैं। सुरक्षित रहे। नदी के बहाव क्षेत्र में नहीं उतरे और दूर से नदी का आनंद ले।

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने आमजन को सर्तक रहने, नदी से दूर रहने की अपील की

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने आमजन को सर्तक रहने, नदी से दूर रहने की अपील की

जालोर में दो दिन से मानसून सक्रिय है सुबह बादल छाए हुए हैं। सुबह हल्की रिमझिम बारिश हुई है। जिससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर में 2 बजे बांध के गेट खोले जाएंगे।

बता दें कि जालोर में दो दिन से मानसून सक्रिय है। शनिवार की सुबह एक बार हल्की रिमझिम बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग ने जालोर जिले में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी करने के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कल रेड अलर्ट जारी करने के साथ भारी से अति भारी बारिश की अलर्ट जारी किया है।

बारिश के बाद जालोर के सिरे मंदिर से सीढ़ियों का नजारा

बारिश के बाद जालोर के सिरे मंदिर से सीढ़ियों का नजारा

भारी बारिश की चेतावनी

इधर, 61.25 फिट की भराव समता वाले जवाई बांध में तेजी से पानी की आवक जारी है। शनिवार की दोपहर 12 बजे तक 59.40 फीट पार कर लिया है और पानी की आवक भी जारी है। दो दिन भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जंवाई नहर खण्ड ने 2 बजे एक गेट से आधा इंच गेट खोलकर पानी की निकासी की है। आमजन को जवाई नदी के आसपास नहीं जाने की चेतावनी दी है।

मौसम विशेषज्ञ भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में आज ऑरेंज अलर्ट हैं। जिससे जिले में कई मध्यम तो कही भारी बारिश का अलर्ट हैं वही रविवार को जालोर में जिले भर में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की हैं।

जवाई बांध के 2 बजे तीन गेट खोल कर की जा रही पानी की निकासी

जवाई बांध के 2 बजे तीन गेट खोल कर की जा रही पानी की निकासी



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading