![]()
सवाई माधोपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी बबलू रैगर को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली थानाधिकारी हरलाल सिंह मीणा ने बताया कि साल 2019 के एक मामले में बबलू (50) पुत्र मिश्रीलाल रैगर, निवासी अम्बेडकर कॉलोनी, कुतलपुरा जाटान, रेलवे कॉलोनी थाना कोतवाली सवाई माधोपुर के खिलाफ सीजेएम कोर्ट सवाई माधोपुर ने वारंट जारी किया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था। जिस पर कोतवाली पुलिस की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही थी। जिसे कोतवाली पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई SP अनिल कुमार बेनीवाल, ASP रामकुमार कस्वां, CO सिटी उदय सिंह मीणा के सुपरविजन और थाना कोतवाली प्रभारी हरलाल सिंह के नेतृत्व में की गई। थानाधिकारी मीणा ने बताया कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए आगामी समय में भी कार्रवाई जारी रहेगी। मीणा के अनुसार फरार आरोपी की गिरफ्तारी के धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments