नगरपरिषद ने झालावाड़ में सिविल लाइन से बस स्टैंड तक सड़क मार्ग बनाने के लिए भूमिपूजन किया।
झालावाड़ में सिविल लाइन से बस स्टैंड तक जर्जर सड़क का कायाकल्प होगा। नगरपरिषद की ओर से मंगलवार सुबह इस सड़क मार्ग का भूमिपूजन किया गया। यह सड़क वार्ड 27 और वार्ड 31 को जोड़ती है।
लंबे समय से यह सड़क बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से क्षतिग्रस्त थी। इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोगों का आवाजाही होता है। आमजन की परेशानी को देखते हुए नगरपरिषद सभापति प्रदीप सिंह राजावत ने 23 लाख रुपए की लागत से इस सड़क के निर्माण का निर्णय लिया।

भूमिपूजन के बाद सड़क की खुदाई का काम शुरू कर दिया गया।
भूमिपूजन के बाद सड़क की खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर वार्डवासियों ने सभापति राजावत का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री जयदीप सिंह झाला, जिला मंत्री यतन सिंह यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन दाभाई समेत कई पार्षद और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments