सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई। महिला अपने पीहर आई हुई थी। जहां से करीब 200-300 मीटर दूर यह घटना हुई। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
उद्योग नगर पुलिस थाना के हैड कांस्टेबल मदनलाल के अनुसार घटना आज सुबह की है। थाने पर सूचना मिली कि दासा की ढाणी फाटक के पास महिला ट्रेन से कट गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए सीकर के एसके हॉस्पिटल की मोर्चरी में लाया गया। यहां महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद उद्योग नगर पुलिस मौके पर पहुंची।
मदनलाल ने बताया कि महिला का नाम गुलाबीदेवी(45) पत्नी मनोहर है। जो मूल रूप से रानोली थाना इलाके के शेरपुरा गांव की रहने वाली है। वह गांव से अपने पीहर भेहरों की ढाणी आई हुई थी। पीहर से करीब 200-300 मीटर दूर ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। महिला की पति की पहले ही मौत हो चुकी है। महिला के 4 लड़की और 2 लड़कें हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments