![]()
धौलपुर के सैपऊ स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल दुबेपुरा में एक बरामदा और कमरा ढहा।
धौलपुर के सैपऊ स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल दुबेपुरा में एक बरामदा और कमरा ढह गया। घटना लंच टाइम के दौरान हुई। इस समय सभी बच्चे खाना खाने घर गए हुए थे।
स्थानीय निवासी सुनील दुबे ने बताया कि स्कूल लंबे समय से जल भराव की समस्या से जूझ रहा है। स्कूल परिसर के चारों तरफ पानी भरा रहता है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। इस दौरान स्कूल में घुटनों तक पानी भर जाता है।
ग्रामीणों के मुताबिक जो बरामदा और कमरा गिरा है, वह कई सालों से उपयोग में नहीं था। स्कूल प्रशासन ने पहले ही इसे बंद कर दिया था। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
यह घटना लंच टाइम के दौरान होने से कोई जनहानि नहीं हुई। यदि इस समय बच्चे स्कूल में होते तो दुर्घटना हो सकती थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments