सवाई माधोपुर पहुंचने पर IG कैलाश चंद विश्नोई को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
राजस्थान के भरतपुर संभाग IG कैलाश चंद विश्नोई आज सवाई माधोपुर के दौरे पर रहे। यहां कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिसकर्मियों ने IG विश्नोई को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसके बाद IG कैलाश चंद विश्नोई ने कलेक्ट्रेट सभागार में क्राइम बैठक ली। जिसमें SP अनिल कुमार बेन

बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते IG कैलाश चंद विश्नोई।
थानेवार कानून व्यवस्था की ली जानकारी
IG ने क्राइम बैठक में थानेवार कानून व्यवस्था व अपराध की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था बेहतर करने व अपराधों पर नियंत्रण लगाने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में IG ने पुलिस अधिकारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने, सहित जिले में बढ़ते सायबर अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि सायबर क्राइम को लेकर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से लोगों को अवगत कराने के साथ ही लोगों को जागरूक भी करना है। जिससे लोग सायबर सिक्योरिटी और जालसाजों के झांसे में आने से बच सके। IG ने पुलिसकर्मियों से समन्वय के साथ बेहतर पुलिसिंग, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया और अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments