200 से अधिक बालिकाओं को सखी योजना व साइबर सुरक्षा की जानकारी देती कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व महिला पुलिस।
राजसमंद पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और महिला थाना कांकरोली की संयुक्त टीम ने राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, राजनगर में छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में करीब 200 छात्राओं को बाल यौन शोषण से बचाव, सखी योजना, साइब
पुलिस के अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि

सखी योजना हर बालिका के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह है, जिसका उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को हर स्थिति में मदद व सुरक्षा देना है। इसी प्रकार राजकॉप सिटिजन ऐप से नागरिक आसानी से शिकायत दर्ज कर सकते हैं और समय पर पुलिस की मदद पा सकते हैं।

खुला संवाद, बढ़ा आत्मविश्वास
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जोड़ना रहा। संवेदनशील विषयों पर खुलकर संवाद कर पुलिस ने छात्राओं में आत्मविश्वास जगाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने अपील की कि पेरेंट्स, शिक्षक और समाज के लोग बेटियों को सुरक्षित माहौल देने के लिए जागरूकता फैलाएं और बाल यौन शोषण व साइबर अपराध की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments