![]()
श्रीमती गुमान बाई पन्नालाल भंसाली गर्ल्स कॉलेज पाली में पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण समिति व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया।
इसी अवसर पर छात्राओं एवं समिति सदस्यों ने नशा मुक्ति की शपथ लेकर समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. विनीता कोका ने पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, जो न केवल ऑक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी सहायक हैं। उन्होंने अधिकाधिक पेड़ लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए, जिससे महाविद्यालय का वातावरण और भी हरित एवं मनमोहक बन। कार्यक्रम में सभी छात्राओं, शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कार्मिकों ने भाग लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments