☜ Click Here to Star Rating


जयपुर समेत कई जिलों में आसमान में बादल छाए हुए है।

राजस्थान में शनिवार को 4 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है, शुक्रवार को भी अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर संभाग के जिलों में आसमान साफ रहा और दिनभर धूप रही। जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के जिलों में दोपहर बाद मौसम में

.

भरतपुर, बारां, झालावाड़ के एरिया में कुछ जगह हल्की बारिश भी हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने दो दिन के लिए भरतपुर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात झालावाड़ के झालरापाटन में 24MM, झालावाड़ शहर में 23, बारां के छबड़ा में 17, अटरू में 7, छीपाबड़ौद में 6 और कोटा के कानावास में 2MM बरसात दर्ज हुई।

वहीं भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर, दौसा, जयपुर समेत कई जिलों में देर शाम आसमान में बादल छाए और इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश, बूंदाबांदी हुई। राज्य के पश्चिमी जिलों में मौसम शुष्क रहने के कारण गर्मी बढ़ने लगी है। गंगानगर में कल सबसे ज्यादा तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading