![]()
स्वाधीनता दिवस तक हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिलेभर में कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के तहत गर्ल्स स्कूल तखतगढ़ में रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता हुई।
जिसमें बालिकाओं ने विभिन्न प्रकार से तिरंगे के रंगों को उकेरा। इस अवसर पर अनेक बच्चे मौजूद रहे। इसी प्रकार संस्था प्रधान वोराराम पनुशा के सान्निध्य में राउमावि बोरनड़ी में तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता और रैली निकाली। जिसमें स्थानीय स्कूल के अध्यापक एवं छात्रों ने पूर्ण रूप से अपनी सहभागिता निभाई। इसी प्रकार बाली में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज राउमावि के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली की। प्रधानाचार्य हितेश रामावत ने बताया कि तिरंगा सम्मान रैली में स्कूल से पंचायत भवन तक नारों, भारत मां की जयकारों के साथ ग्रामीण जन भी रैली में सम्मिलित हुए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments