![]()
कार्यक्रम का पोस्टर नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जारी किया।
जयपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद वीरों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा। गारमेंट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान और रंग कलश संस्था की ओर से यह कार्यक्रम शुक्रवार शाम 5:30 बजे महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का पोस्टर नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जारी किया। समारोह में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी मुख्य अतिथि होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री खर्रा करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. एस.सी. पारीक और विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सोमानी शामिल होंगे। समाज सेवी सुधीर माथुर, उद्योगपति रामदास अग्रवाल और सत्यनारायण बंसिया भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम संयोजक नंद किशोर पारीक ने बताया कि जयपुर और मुंबई के कलाकार देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। उपाध्यक्ष घनश्याम पारीक ने बताया- वीर शहीदों की माताओं और पत्नियों को ‘वीरांगना सम्मान’ से नवाजा जाएगा।
रंग कलश अध्यक्ष सुनीत शाह के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को बढ़ाते हुए देश के वीर सपूतों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान प्रकट करना है। समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और विद्यार्थी शामिल होंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments