![]()
कोटा में आज शाम कांग्रेस कि जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकाली। कांग्रेस कार्यालय से देश भक्ति के गीतों के साथ शुरू हुई तिरंगा रैली गुमानपुरा होते हुए सब्जी मंडी पहुंची। तिरंगा रैली में पूर्व मंत्री विधायक शांति धारीवाल भी शामिल हुए।
आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन की इस श्रृंखला में कांग्रेस के नेता और सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारे लगाते हुए सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बाइक से तिरंगा रैली निकाली।
जिला प्रशासन के द्वारा भी निकाली गई तिरंगा रैली
आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में हाथों में तिरंगा, होठों पर देशभक्ति के नारे और आंखों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प, कुछ ऐसा ही नजारा जिला प्रशासन और नगर निगम कोटा दक्षिण की ओर से आयोजित दुपहिया वाहन तिरंगा यात्रा में दिखाई दिया। यात्रा में उपस्थित समस्त दुपहिया वाहनों पर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा था। कुछ दुपहिया वाहनो पर हाथों में तिरंगा लिये बैठे लोग भारत माता व वंदे मातरम का जयघोष कर रहे थे।
कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा एवं जिला कलेक्टर पीयूष समारिया के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने अपने दुपहिया वाहनों से तिरंगा रैली निकाल कर 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को घर-घर तिरंगा लहराने का संदेश दिया।
नगर निगम कोटा दक्षिण आयुक्त अनुराग भार्गव ने बताया- 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा, कोटा दक्षिण द्वारा दुपहिया वाहन तिरंगा रैली का आयोजन दशहरा मैदान के गैट नं. 02 से प्रारम्भ होकर एलिवेटेड पुलिया होते हुए कैथूनीपोल चौराहे से अनन्तचर्तुदशी जुलूस मार्ग से होते हुए पुराना शहीद स्मारक रामपुरा कोटा में समापन किया गया।
रैली में कोटा जिले के प्रबुद्धजन, वरिष्ठजन, महिलाओं, युवाओं और बच्चों के साथ-साथ जिला प्रशासन, नगर निगम कोटा दक्षिण, नगर निगम कोटा उत्तर, कोटा विकास प्राधिकरण, पुलिस, चिकित्सा विभाग, खेल विभाग समेत विभिन्न राजकीय विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस तिरंगा यात्रा में सहभागिता ’की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे रास्ते देशभक्ति से भरे नारे गूंजते रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments