☜ Click Here to Star Rating



राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर पुलिस के साथ मिलकर दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों के कब्जे से तीन अवैध देसी पिस्टल (.32 बोर) और 5 मैगजीन बरामद की है। गिरफ्तार दोनों बदमाश लॉरेंस विश्नो

.

एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने बताया- इस ऑपरेशन को दो अलग-अलग जिलों में अंजाम दिया गया। पहली गिरफ्तारी श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में हुई। खैरूवाला रोड पर जेबीटी कॉलेज के सामने से पुलिस ने गुरमीत सिंह (40) पुत्र जगराज सिंह निवासी खेरूवाला को एक अवैध पिस्टल, मैगजीन के साथ दबोचा।

गुरमीत सिंह ने पूछताछ में बताया- उसने यह हथियार हथियार तस्कर जगतार सिंह उर्फ काला से प्राप्त किया था। इस के बाद टीम ने दूसरी कार्रवाई हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में की गई। यहां पुलिस ने अभिषेक जाट (21) पुत्र अमर सिंह निवासी चाइया रावतसर को दो अवैध पिस्टल और चार मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया। अभिषेक ने बताया- उसने ये हथियार सोनू भांभू से खरीदे थे, जो इस गिरोह का एक महत्वपूर्ण सदस्य है।

मास्टरमाइंड सोनू भांभू और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध

यह ऑपरेशन एक बड़ी आपराधिक साजिश का हिस्सा है। दरअसल एजीटीएफ ने हाल ही में गैंगस्टर और हथियार तस्कर सोनू भांभू को उत्तराखंड से डिटेन कर जयपुर में पूछताछ की थी। सोनू भांभू, जिसका संबंध कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। उसने पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा कि वह अब तक राजस्थान के विभिन्न जिलों में 131 से अधिक अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है।

सोनू भांभू से मिली जानकारी के आधार पर ही एजीटीएफ की टीम लगातार इस गिरोह पर नजर रख रही थी। एक सप्ताह पहले भी टीम ने हनुमानगढ़ में इसी गिरोह के 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 अवैध हथियार जब्त किए थे। यह कार्रवाई उसी अभियान की अगली कड़ी है।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन मे इस पूरे ऑपरेशन को सफल बनाने में एजीटीएफ के इंस्पेक्टर सुभाष सिंह तंवर के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार की जिसमें विशेष भूमिका रही। टीम में सहायक उप-निरीक्षक शंकर दयाल शर्मा, हेड कांस्टेबल कमल सिंह, कांस्टेबल नरेश कुमार, रतिराम और चालक सुरेश कुमार शामिल थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading