☜ Click Here to Star Rating


.

महावीर इंटरनेशनल माही वीरा केंद्र की ओर से “विश्व स्तनपान सप्ताह” (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य को समर्पित एक विशिष्ट सेवा कार्यक्रम का आयोजन एमजी हॉस्पिटल स्थित मदर मिल्क बैंक और एमएनसीयू वार्ड कया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन चरपोटा और मदर मिल्क बैंक इनचार्ज डॉ. कांतिलाल मईड़ा, एमएनसीयूवार्ड इनचार्ज प्रद्युम्न जैन के सानिध्य में किया। महावीर इंटरनेशनल माही वीरा केंद्र की अध्यक्ष भुवनेश्वरी मालोत ने बताया िक धात्री मां को पोषण की 30 पोटलियां, जिसमें मखाने, सूखे मेवे, नारियल का गोला, दलिया दाल, मूंगफली, गुड़, बिस्कुट आदि िदया गया। नवजात शिशु को बेबी किट भी दिए और दूध दान करने वाली माताओं का सम्मान किया।

बैंक की इंचार्ज बरखा हंसा सिसोदिया, पूनम शर्मा, विष्णु कुमार मोनिका और एम एनसीयूवार्ड की सिमरन जोन, आशू धीरावत ने सभी धात्री माताओं व उपस्थित लोगों को स्तनपान जागरूकता के प्रचार में सहयोग दिया। कार्यक्रम में वीरा उषा मखीजा, संध्या लोकवानी, दर्शिका दोसी, पूनम सोतनी, कांता भाटी, ऋषि कन्या व्यास का सहयोग रहा। केंद्र की संरक्षक आशा मित्तल ने आभार व्यक्त किया। यह जानकारी केंद्र की उपाध्यक्ष पूनम सोतानी ने दी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading