![]()
घाटोल| राजस्थान पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ने बुधवार से “पुकार अभियान-2025” की शुरुआत की। एसडीएम रामनिवास मेहता को ज्ञापन सौंपकर बार-बार हो रहे दस्तावेज सत्यापन और विभाग की दमनात्मक नीतियों का विरोध जताया। कर्मचारियों ने मांग की कि दस्तावेज स
सरेड़ी बड़ी। भाजपा मंडल महामंत्री राजेश पाटीदार ने अपने जन्मदिन पर राजकीय उच्च माध्यमिक संस्कृत विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए रजिस्टर व पेन भेंट किए। प्रधानाध्यापक सारिका पाटीदार व स्टाफ ने पगड़ी व उपरना पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर फलेश व्यास, राहुल मीणा, अभिषेक पाटीदार, मुकेश, लक्ष्मीलाल, अरुणसिंह चारण, चिराग गिरी, गौरव शुक्ला सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
सज्जनगढ़ | स्वतंत्रता दिवस एवं “हर घर तिरंगा” अभियान की तैयारियों को लेकर बुधवार को उपखंड कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता उपखंड अधिकारी दिनेश चंद्र कटारिया ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व पूरी गरिमा, हर्षोल्लास व देशभक्ति से मनाया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “हर घर तिरंगा” अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाएं। उन्होंने “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत पौधरोपण को औपचारिकता नहीं, बल्कि संकल्प के साथ जीवित रखने पर जोर दिया। प्रत्येक सरकारी कार्यालय, विद्यालय, पंचायत परिसर में पौधे लगाकर उनका संरक्षण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा, साफ-सफाई, विद्युत-पेयजल व सुरक्षा व्यवस्था जैसे बिंदुओं पर चर्चा हुई।
बैठक में तहसीलदार हरिश्चंद्र सोनी, थानाधिकारी नरेंद्र सिंह शक्तावत, विकास अधिकारी जगन प्रसाद ओझा, एबीईईओ विनोद पटेल, वन अधिकारी शांतिलाल चावला, सीडीपीओ हर्षित कलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। करेड़ा (भीलवाड़ा)| आंगनवाड़ी मदर टीचर भर्ती में पात्रता कोर्स ईसीसीई की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय , भारत सरकार द्वारा मान्य राजस्थान वोकेशनल एजुकेशन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट प्रशिक्षण केंद्र की ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2025 है। इंस्टीट्यूट के जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि कोर्स में विद्यार्थी www.ravediedu.org वेबसाइट पर 2000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करके आवेदन कर सकते हैं। घर रहकर एप्स के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। पाठ्य सामग्री आवेदकों के पते पर डाक से भेजी जाएगी, जिसका पोस्टल शुल्क विद्यार्थी का रहेगा।
बांसवाड़ा| सर्वत्र शिक्षा समिति (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार,भारत द्वारा अधिकृत) परियोजना: संस्कृति मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली एनसीआर मुख्य नियंत्रक कार्यालय में मुख्य कार्मिक अधिकारी बीबी राव की अध्यक्षता में बैठक हुई।
जिसमें राजस्थान में आगामी दिनों में भर्ती पर विचार प्रखंड परिवेक्षक/सुपरवाइजर आदेश पाल, कंप्यूटर ऑपरेटर, संस्कार शिक्षक भर्ती 2 महीने में पूरी करने पर विचार किया गया। जिसमें राज्य परियोजना निदेशक रमेश शाक्य, राज्य परियोजना सहायक सुमित चरपोटा, आपीसीओ उदयपुर विनोद पटेल, डीपीसीओ भीलवाड़ा दिनेश राव, कुचामन-डिडवाना महेंद्र गोरा, डूंगरपुर प्रकाश मीणा आदि शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments